छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने (CG Job News) आई है। निजी क्षेत्र में रोजगार पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां अलग अलग कंपनियां सैकड़ों पदों पर भर्ती करेंगी। इस आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई और स्नातक पास अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को तय तारीख से पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला CG Job News
महासमुंद जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में कुल 559 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी का मौका
उप संचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर के अनुसार रोजगार मेले में डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड तथा स्टे प्रोटेक्टेड सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई निजी कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करना होगा जरूरी CG Job News
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ ई रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा।
यहां मिलेगी पूरी जानकारी
रिक्त पदों की संख्या, पदवार शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद तथा छत्तीसगढ़ ई रोजगार पोर्टल पर प्राप्त (CG Job News) की जा सकती है।
