CG Job Fair : जांजगीर-चांपा में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 820 पदों पर होगी भर्ती; 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 17 जुलाई 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुलीपोटा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनियों द्वारा 820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

820 पदों पर होगी भर्ती CG Job Fair

रोजगार अधिकारी के अनुसार मेले में परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि., गुरुग्राम, चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि., रायगढ़ और एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, जशपुर भाग लेंगी। भर्ती में मीटर इंस्टॉलेशन के 200 पद, पिकर एवं पैकर के 500 पद, फील्ड ऑफिसर के 20 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद शामिल हैं।

15 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं, 12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर आईटीआई कुलीपोटा पहुंचना होगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले होंगे।

Exit mobile version