Site icon Navpradesh

CG Congress Election Committee : पहली और दूसरी सूची में 65 नाम तय, पहले 25 सीटों पर लगेगी मुहर

CG Congress Election Committee :

CG Congress Election Committee :

सोमवार को होगी CWC की बैठक, फ़िलहाल नामों के एलान तारीख को लेकर असमंजस, सूची पर पितृ पक्ष की छाया

रायपुर/नवप्रदेश। CG Congress Election Committee : कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में शुरू हुई है। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। संभवतयः सोमवार को होगी CWC की बैठक, फ़िलहाल नामों के एलान तारीख को लेकर असमंजस, सूची पर पितृ पक्ष की छाया।

अब तक लगभग 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं। बाकी बचे 25 सीटों पर मीटिंग में निर्णय होगा। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सैलजा बोलीं नामों पर जल्द मुहर लग सकती है।

सैलजा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर महिला वोटरों की संख्या बढ़ने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि, महिलाओं का हमेशा विशेष योगदान रहता है। पिछली बार सरकार को गिराने में भी महिलाओं ने साथ दिया था। हमें पूरा विश्वास है कि, महिलाएं कांग्रेस का साथ देंगी।

पार्टी का काम लगातार चल रहा है। जनता कांग्रेस को फिर से चुनेगी और हमारी सरकार बनेगी। पंचायती राज का बड़ा सम्मेलन किया गया और लोगों ने इसमें बढ़–चढ़कर भाग भी लिया।

Exit mobile version