CG Board 12th Topper :  रिया साहू ने किया कमाल, मैकेनिक की बेटी बनी प्रदेश की चौथी टॉपर

भिलाई के कुम्हारी इलाके में आज सुबह से ही एक अलग तरह की हलचल देखने (CG Board 12th Topper) को मिली। जैसे ही CG Board 12th Topper की सूची सामने आई, मोहल्ले के लोग एक घर के बाहर जुटने लगे। वजह थी रिया साहू, जिसने सीमित साधनों के बीच रहकर ऐसा मुकाम हासिल किया कि हर कोई उसकी मेहनत की चर्चा कर रहा है। आसपास के लोग कह रहे थे कि ये सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि संघर्ष की जीत है।

रिया के घर में खुशी का माहौल कुछ अलग ही दिखा। माता पिता की आंखों में गर्व साफ नजर आ रहा था और पड़ोसी मिठाई लेकर पहुंचने लगे। CG Board 12th Topper बनने की खबर फैलते ही स्कूल से लेकर इलाके तक में रिया की मेहनत की बातें होने लगीं। लोग यही कह रहे थे कि अगर इरादा मजबूत हो तो हालात मायने नहीं रखते।

परिवार और संघर्ष की कहानी (CG Board 12th Topper)

सीमित संसाधनों के बीच अपने सपनों को पूरा करने वाली कुम्हारी की छात्रा रिया साहू ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल किया। 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की। रिया कुम्हारी स्थित Swami Atmanand Utkrisht English Medium School की छात्रा हैं।

रिया के पिता राकेश साहू दोपहिया गाड़ियों के मैकेनिक हैं और किराये की एक छोटी सी दुकान में काम करते हैं, वहीं उनकी मां रिंकी साहू घर संभालती हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद रिया ने अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर ये सफलता हासिल की। खास बात ये भी है कि इससे पहले कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी उन्होंने मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई थी। रिजल्ट आते ही परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

CG Board 12th Topper का लक्ष्य

रिया ने बताया कि उनका सपना जेईई परीक्षा पास कर आईआईटी में एडमिशन (CG Board 12th Topper) लेना है और आगे चलकर डेटा साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं और पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहती हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के अलावा घर पर भी रोज करीब 6 से 7 घंटे तैयारी करती थीं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता, शिक्षकों और पूरे परिवार को दिया। पिता ने पढ़ाई के दौरान नोट्स तैयार कराने में मदद की, जबकि कठिन विषयों में शिक्षकों से सही मार्गदर्शन मिलता रहा।

रिया साहू का कहना है कि अगर लक्ष्य साफ (CG Board 12th Topper) हो और मेहनत लगातार की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। तीन भाई बहनों में रिया सबसे बड़ी हैं, उनसे छोटी बहन अनन्या साहू और भाई ओम साहू हैं। पढ़ाई के साथ साथ उन्हें नृत्य और संगीत में भी खास दिलचस्पी है।

Exit mobile version