Canada Crime : कनाडा में भारतीय मूल की युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तार

कनाडा में भारतीय समुदाय को झकझोर देने वाली एक घटना सामने (Canada Crime) आई है। टोरंटो की सड़क पर दिनदहाड़े एक भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सब कुछ कुछ ही पलों में हो गया। युवती सड़क पर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई और अचानक गोली चलने की आवाज गूंज गई। पुलिस ने अब इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

26 वर्षीय नवनीत कौर की गई जान Canada Crime

टोरंटो पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह हम्बरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नवनीत कौर के रूप में हुई है। मामले में 37 वर्षीय शरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भी भारतीय मूल का बताया गया है।

बहस के बाद चलाई गोली

जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर नवनीत कौर पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर ही हुई युवती की मौत

पुलिस को सुबह करीब 7 बजकर 23 मिनट पर गोलीबारी की सूचना (Canada Crime) मिली थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो नवनीत कौर गंभीर रूप से घायल मिलीं। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन चिकित्सकों ने घटनास्थल पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या को बताया सुनियोजित

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह वारदात पहले से योजना बनाकर अंजाम दी गई। आरोपी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और कानूनी शर्तों का उल्लंघन करने सहित कई आरोप लगाए (Canada Crime) गए हैं। फिलहाल हत्या की जांच कर रही विशेष टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं है।

कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी वारदात

इस घटना से कुछ दिन पहले कनाडा के एडमोंटन शहर में भी भारतीय मूल की 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की हत्या का मामला सामने आया था। उस मामले में महिला के साथी को गिरफ्तार किया गया था और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Exit mobile version