Site icon Navpradesh

Cabinet Meeting : मंत्रालय में बैठक शुरू, अयोध्या दर्शन, कृषि, स्वास्थ्य पर ले सकते हैं फैसला

Cabinet Meeting :

Cabinet Meeting :

रायपुर/नवप्रदेश। Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज अपरान्ह 3 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित है। कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के भू तल स्थित S0-12 में 4.30 शुरू हो गई है। अयोध्या दर्शन, कृषि और मौसमी बीमारियों के संबंध में फैसला लिया जायेगा। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में डॉक्टर और दवाओं का पर्याप्त इंतजाम करने से जुड़ी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट बैठक का बड़ा फोकस कृषि पर होगा।

बैठक में सरकार रामलला दर्शन योजना और बलौदाबाजार हिंसा पर भी अहम फैसले ले सकती है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद साय कैबिनेट की ये पहली बैठक है।

आचार संहिता खत्म होने के बाद हो रही कैबिनेट बैठक में आम लोगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट बैठक का बड़ा फोकस कृषि पर होगा। किसानों के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं।

Exit mobile version