Site icon Navpradesh

Breaking Goldie Brar Arrested : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बरार गिरफ्तार, कैलिफोर्निया में बैठा था छिपा

मुंबई, नवप्रदेश। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई (Breaking Goldie Brar Arrested) है।

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया,

उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया (Breaking Goldie Brar Arrested) है।


सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश (Breaking Goldie Brar Arrested) है। वह भारत से कनाडा भाग गया था।

पिछले दिनों इंटरपोल ने गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गोल्डी बरार ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा रही है। गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से है। दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं। गोल्डी बरार  पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है।

Exit mobile version