Site icon Navpradesh

बूम-बूम गर्ल हुई 28 साल की, अब बॉलीवुड में बिखेरती है जलवे

मुंबई। शाकालाका बूम-बूम गर्ल हंसिका मोटवानी hansika motwani आज 28 साल की हो गयीं। हंसिका hansika motwani का जन्म नौ अगस्त 1991 को हुआ। हंसिका hansika motwani ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत 10 साल की उम्र में लोकप्रिय सीरियल शाकालाका बूम-बूम से वर्ष 2001 में की। इसके बाद हंसिका ने कई सीरियलों में काम किया।

बॉलीवुड में हंसिका hansika motwani  ने अपने करियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म हवा से की। इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘कोई मिल गया से हंसिका ने अपनी पहचान बनायी। इस फिल्म में हंसिका hansika motwani ने ऋतिक रोशन के दोस्त की भूमिका निभायी। बतौर अभिनेत्री हंसिका ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘आप का शुरूर से अपनी शुरूआत की।

इस फिल्म में हंसिका hansika motwani ने हिमेश रेशमिया के अपोजिट काम किया। इसके बाद हंसिका hansika motwani ने वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘मनी है तो हनी है  में काम किया लेकिन सफल नही रही। हंसिका ने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में काम किया है। हंसिका इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं।

Exit mobile version