Site icon Navpradesh

Priyanka Chopra ने कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए की घोषणा

Bollywood, actress, Priyanka Chopra, Corona warriors,

Priyanka Chopra

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कोरोना वॉरियर्स (Corona warriors) को 20 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस परेशानी के दौरान बॉलीवुड कलाकर आगे आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है।

कुछ दिनों पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने कई संगठनों को फंड दिये हैं। इस लिस्ट में यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, नॉकिड हंगरी, गिव इंडिया, आईएएचवी, फ्रैंड्स ऑफ एसीमा और पीएम केयर फंड का नाम शामिल है। इसके बाद प्रियंका ने स्वास्थ्य कर्मियों को 20 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कोरोनो वायरस (Bollywood actress Priyanka Chopra) महामारी के बीच लॉस एंजिल्स में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार फुटवेअर दान करने का एलान किया है। इसके अतिरिक्त पूरे भारत में सार्वजनिक / सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए अतिरिक्त 10,000 जोड़े भेजे हैं।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कहा, देश भर में हेल्थकेयर से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मी और हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनकी हिम्मत, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं।

Exit mobile version