Bolero Fire Incident : डंपर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

राजस्थान के चूरू जिले में गुरुवार देर रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा पेश (Bolero Fire Incident) आया है। झुंझुनूं-चूरू सीमा पर पिलानी के पास थिरपाली गांव के नजदीक एक डंपर और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग जिंदा जल गए, वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

शादी के जश्न से लौट रहे थे लोग (Bolero Fire Incident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग नोहर-भादरा क्षेत्र के निवासी थे और पिलानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थिरपाली टोल प्लाजा के समीप सामने से आ रहे एक डंपर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद हुए धमाके और उठती आग की लपटों ने किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

शवों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

हमीरवास थाना पुलिस के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि मृतकों के शव पूरी तरह से कोयला बन चुके हैं, जिससे उनकी शिनाख्त करना फिलहाल (Bolero Fire Incident) असंभव है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पहचान के लिए अब डीएनए (DNA) जांच का सहारा लिया जाएगा। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है।

घंटों बाधित रहा यातायात

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग (Bolero Fire Incident) पर काबू पाया। इस दौरान पिलानी-सादुलपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी प्रयास के बाद डायवर्जन कर सुचारू करवाया।

आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी अन्य तकनीकी कारण से। फिलहाल मृतकों के अवशेषों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Exit mobile version