Site icon Navpradesh

महाराष्ट्र घमासान : फेसबुक के बाद अब ट्विटर से भी हटाया BJP

BJP, Pankaja Munde, Facebook, Twitter, account, BJP Post, deleted, navpradesh,

Pankaja Munde

मुंबई/नवप्रदेश। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में घमासान मच गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने पहले फेसबुक (Facebook) से अपना पोस्ट को हटाया उसके बाद उन्होंने आज अपने ट्विटर एकांउट (Twitter account) से भी भाजपा (BJP) का पोस्ट हटा (Post deleted) दिया।

वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रही पंकजा (Pankaja Munde)  के इस फैसले से महाराष्ट्र भाजपा खेमे में खलबली मच गई है। पंकजा (Pankaja Munde) के इस तरह से सोशल नेटवर्क साईट से अपना पोस्ट हटाने के बाद कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। पंकजा ने कहा कि उन्हें चिंतन के लिए 8 से 10 दिन का समय चाहिए जिसके बाद पंकजा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

बड़ी खबर: टूट की कगार पर महाराष्ट्र भाजपा, ये बड़ी नेता छोड़ रहीं पार्टी

इधर नई सरकार बनी शिवसेना ने भाजपा खेमे में और खलबली मचाने के लिए बयान जारी कर दिया कि भाजपा के कई बड़े नेता उनके संपर्क में है। जिसके बाद से पंकजा मुंडे का कोई भी फैसला भाजपा खेमे को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

कुछ दिनों पूर्व मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने ट्विटर एकाउंट से अपनो पोस्ट हटाकर जन नेता और क्रिकेट प्रेमी बदला था जिसके बाद वहां भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

लो… सिंधिया की ‘चाल’ से मप्र की राजनीति में आ ही गया भूचाल

Exit mobile version