Site icon Navpradesh

BJP Corporation Demonstration : निगम है बहाना सत्ता है निशाना… जोन दफ्तरों पर हंगामा

BJP Corporation Demonstration: Corporation is excuse, power is target... Ruckus at zone offices

BJP Corporation Demonstration

महापौर का जवाब- 15 साल में नहीं किया अब चाहते हैं कि 2 साल में सब कुछ हो जाए

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Corporation Demonstration : अब डेंगू की राजनीति चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को सभी 10 नगर निगम जोन कार्यालयों में पहुंकर शहर के आधे-अधूरे विकास के मुद्दे पर नगर निगम को कोसा।

इनमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी शामिल थे। सभी जगहों पर बड़ी तादाद में भाजपा पार्षद और इलाके के स्थानीय कार्यकर्ता पहुंचकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के बाद सभी जोन कमिश्नरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

भाजपा समय के प्रोजेक्ट का उद्घाटन, नया काम कुछ नहीं : बृजमोहन अग्रवाल

बीजेपी कार्यकताओं व नेताओं ने नगर निगम के बहाने सरकार को भी घेरा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जोन कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक रायपुर में एक भी नया कुछ काम नहीं हुआ है। बल्कि भाजपा सरकार के वक्त जो प्रोजेक्ट थे उनका ही उद्घाटन करके ख्याति बटोरने और फोटो खिंचवाने में लगा है।

इस दौरान भाजपा के प्रदर्शनकारियों (BJP Corporation Demonstration) ने अपने हाथ में तख्ती ले रखी थी जिस पर लिखा था- शहर डेंगू की समस्या से त्रस्त, महापौर फोटो में मस्त, शहर की सड़कों पर गड्डा है, निगम भ्रष्टाचार का अड्डा है। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं और विकास के कामों पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। सिर्फ चौक-चौराहों पर लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। जबकि लोगों ने शहर के विकास के लिए महापौर और कांग्रेस के पार्षदों को चुना था।

चुनावी घोषणापत्र में वादा करें पूरा : श्रीचंद सुंदरानी

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि संपत्ति कर को आधा करेंगे। इस बात को अब तक पूरा नहीं किया गया। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द नगर निगम प्रशासन संपत्ति कर को हाफ किए जाने वादा पूरा करें। शहरों में शराब बंदी को लागू किया जाए। गंदगी की वजह से डेंगू जैसी बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। मगर महापौर तस्वीरें खिंचवाने में ही व्यस्त रहते हैं।

विपक्ष 15 वर्षों का काम 2 वर्षों में ही पूरा करना चाहते है: महापौर एजाज ढेबर

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन (BJP Corporation Demonstration) के जवाब में महापौर एजाज ढेबर ने भी निगम मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस ली। महापौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सरकार छत्तीसगढ़ में 15 साल तक रही, वो अब 2 साल की सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ अचानक हो जाए। हम चाहते तो कोरोन का बहाना बनाकर काम रोक सकते थे, मगर इस दिक्कत के बाद भी शहर में कई विकास कार्य हुए हैं। जब कांग्रेस के किरणमई नायक, प्रमोद दुबे महापौर थे तो राज्य में सरकार भाजपा की थी और इन्हें काम नहीं करने दिया जाता था। बघेल सरकार ने मेरे कार्यकाल में शहर के विकास से जुड़े हर काम को करने में मदद दी है।

Exit mobile version