Site icon Navpradesh

Billionaires List : दुनिया के Top-10 Billionaires की लिस्ट आई सामने, गौतम अडानी हैं इस नंबर पर

Billionaires List,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों लिस्ट सामने आ गई है। जिसमें कुछ बदलाव हो गए हैं। वहीं गौतम अडाणी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए एक पायदान पहले पहुंच (Billionaires List) गए हैं।

Forbes की रियल टाइम सूची के मुताबिक अब वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पहुंच चुके हैं। वहीं अंबानी 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अब गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में फासला और बढ़ गया है।

आपके बताते हैं Top 10 Billionaires  की लिस्ट

  1. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। 230.4 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान (Billionaires List)  हैं।
  2. फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 148.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं।
  3. एमेजॉन के जेफ बेजोस 139.2 अरब डॉलर के साथ दुनिया (Billionaires List)  के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
  4. गौतम अडानी 112.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ Top-10 Billionaires  लिस्ट में एक पायदान आगे बढ़ते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं
  5. लंबे समय से इस पायदान पर मौजूद माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स खिसककर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। गेट्स की नेट वर्थ कम होकर अब 103 अरब डॉलर रह गई है।
  6. लैरी एलिसन 97.3 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं।
  7. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे 96.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
  8. लैरी पेज 96.7 अरब डॉलर के साथ आठवें सबसे अमीर इंसान हैं।
  9. सर्गेई ब्रिन 93 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ नौंवे नंबर पर आ गए हैं।
  10. भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वे इस लिस्ट में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 87.1 अरब डॉलर है।

Exit mobile version