केजरीवाल को मिली राहत के खिलाफ याचिका दायर

आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को सीबीआई ने गुरुवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

जांच एजेंसी ने दलील दी कि निचली अदालत के आदेश में स्पष्ट खामियां हैं और इसमें कई अहम साक्ष्यों की अनदेखी की गई है। सीबीआई ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं था, जिसे शुरुआती चरण में ही खारिज कर दिया जाता। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ के समक्ष सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फैसला दिया।

आरोपमुक्त करने का आदेश प्रथम दृष्टया ही अवैध और विकृत है तथा इसमें खामियां हैं। हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका की विचारणीयता पर आप नेताओं की दलीलें सुनने के लिए नौ और 10 दिसंबर की तारीख तय की है।

↑
Exit mobile version