Site icon Navpradesh

Big Road Accident : मिनी बस खाई में गिरी, 2 बच्चों समेत 12 की मौत, दुर्घटना का वीडियो आया सामने

Big Road Accident: Mini bus fell into ditch, 12 killed including 2 children, video of accident surfaced

Big Road Accident

जम्मू/पुंछ/नवप्रदेश। Big Road Accident : जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।

मरने वालों में तीन स्कूली बच्चे शामिल

जानकारी के अनुसार, गली मैदान से पुंछ के लिए जा रही एक मिनी (Big Road Accident) बस सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है।

पुंछ जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। यहां पर डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल सीएमओ डॉ. शमीम उल निशा ने बताया कि अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। अभी तक दो घायलों की मौत हो गई है। 10 लोगों की मंडी में मौत हुई है। कुल 12 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित सहायता दिए जाने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है- राष्ट्रपति

देश की राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे (Big Road Accident) में दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

Exit mobile version