Site icon Navpradesh

Big News : सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की चली गई जान

Big News: 16 army personnel lost their lives in a road accident

Big News

गंगटोक/नवप्रदेश। Big News : सिक्किम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान घायलव हो गए। उत्तरी सिक्किम के जेमा में  यह दुर्घटना तब हुई, जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी।

भारतीय सेना के मुताबिक, ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो सुबह चाटेन से चला था और थंगू की ओर जा रहा था। सेना ने कहा, ‘उत्तरी सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के एक ट्रक के साथ हुए दुखद सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 बहादुरों की जान चली गई है।’

इस हादसे पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना (Big News) में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Exit mobile version