Site icon Navpradesh

Big Breaking : भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विजय रुपाणी ने शनिवार को दिया था इस्तीफा

Big Breaking: Bhupendra Patel became the new Chief Minister of Gujarat, Vijay Rupani resigned on Saturday

Gujrat CM

रायपुर/नवप्रदेश। Gujarat CM : गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। गांधीनगर में दोपहर बाद शुरू हुई विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर फैसला लिया गया है।

भूपेन्द्र पटेल अब गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रुपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे। जिसके बाद 24 घंटे में ही भाजपा ने अपने नेताओं से राय मशविरा कर विधायक दल की बैठक बुलाई और नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दिया।

विजय रूपाणी का इस्तीफा ऐसे वक्त पर हुआ है जब प्रदेश में दिसंबर 2023 में चुनाव होना है। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा सीट है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गांधीनगर में मौजूद हैं।   

नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर कई नामों पर चर्चा तेज थी। जिसमे उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश कृषिमंत्री आरसी फाल्दू और केंद्रीय मंत्रियों पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया के नाम आगे चल रहे हैं। लेकिन केंद्रीय पर्यवेक्षक तोमर और पटेल के गुजरात पहुँचने के बाद सभी के नाम छत गए और नया नाम भूपेंद्र पटेल का नाम सामने अचानक आ गया। दोपहर बाद हुए गुजरात विधायक दल की बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र के नाम का प्रस्ताव दिया और विजय रुपानी ने इसका समर्थन किया। जिसके बाद भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री बनाया गया।

पेशे से भूपेंद्र पटेल सिविल इंजीनियर हैं और आनंदी बेन पटेल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके ही विधानसभा क्षेत्र से ही भूपेंद्र पटेल विजयी हुए थे।

Exit mobile version