Bharat Matiyara : इलाज के दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन

कांकेर जिले में रविवार को शोक का माहौल देखने (Bharat Matiyara) को मिला। जैसे ही भरत मटियारा के निधन की खबर सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दुख की लहर फैल गई। कई लोग उनके घर और करीबी लोगों से लगातार संपर्क कर जानकारी लेते रहे। राजनीतिक गलियारों में भी पूरे दिन उनके निधन की चर्चा होती रही।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। पहले उनका इलाज रायपुर में कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था। वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े थे : Bharat Matiyara

भरत मटियारा भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे दो बार कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा उन्हें मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

एक महीने पहले बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले अचानक उनकी तबीयत (Bharat Matiyara) बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका इलाज लगातार चल रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया दुख

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। कई लोगों ने उन्हें जमीन से जुड़ा और सक्रिय नेता बताया। कांकेर क्षेत्र में उनके निधन से समर्थकों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है।

Exit mobile version