Site icon Navpradesh

Bharat Jodo Yatra : गजब…! राहुल गांधी का BJP कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग Kiss…देखें वीडियो

Bharat Jodo Yatra: Amazing...! Rahul Gandhi's flying kiss to BJP workers...watch video

Bharat Jodo Yatra

जयपुर/नवप्रदेश। Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज झालावाड़ में यात्रा का आखिरी दिन है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रदेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं। 

भाजपा कार्यकर्ता छत से देख रहे थे यात्रा

दरअसल, सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।  

कल ये रहेगा यात्रा का रूट 

सात दिसंबर को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू होगी। अकलंग स्कूल मंडाना में लंच होगा जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस पहुंचेगी। इसी फार्म हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

तीन दिन की यात्रा के बाद चौथे दिन आठ दिसंबर (Bharat Jodo Yatra) विश्राम दिवस घोषित किया गया है। यात्रा मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस में ही रुकेगी। हालांकि, राहुल गांधी का कार्यक्रम क्या है इसे लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version