Site icon Navpradesh

Bharat Jodo Nyay Yatra : यात्रा को मणिपुर के CM ने किया नामंजूर, यहीं से होनी है यात्रा की शुरुआत

Bharat Jodo Nyay Yatra :

Bharat Jodo Nyay Yatra :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- CM को नहीं मना पाया, 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नवप्रदेश डेस्क। Bharat Jodo Nyay Yatra : 14 जनवरी को मणिपुर के जिस ग्राउंड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होनी है, यात्रा को मणिपुर के CM ने नामंजूर कर दिया है। बता दें कि यात्रा की शुरुआत यहीं से होनी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए PCC चीफ केशम मेघचंद्रा ने CM एन बीरेन से मुलाकात की और उनसे इस यात्रा को इंफाल के पैलेस ग्राउंस से शुरू करने की अनुमति देने की गुजारिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं माने।

मेघचंद्रा ने बोले- मैंने मुख्यमंत्री को बताया कि हम इस Bharat Jodo Nyay Yatra : यात्रा के दौरान कांग्रेस का झंडा नहीं फहराएंगे, न ही ये यात्रा राजनीतिक होगी। इसके बावजूद CM का इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब हम इस यात्रा को थोउबल जिले में प्राइवेट प्रॉपर्टी से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष इस यात्रा के लिए परमिशन मांगने के लिए बुधवार को सीएम एन बीरेन सिंह से मिले। बता दें कि 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

दिल्ली में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा का रोड मैप और पैम्फलेट जारी किया। तब वेणुगोपाल ने कहा था कि ये राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसलिए सरकार को Bharat Jodo Nyay Yatra : राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यात्रा का मकसद अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत खत्म करके प्रेम का संदेश फैलाना है।

Exit mobile version