सोशल मीडिया में आज ट्रेंड करता रहा “बेस्ट सीएम भूपेश बघेल”

#BestCMBhupeshBaghel प्रदेशवासियों में दिखा उत्साह

रायपुर/नवप्रदेश। #BestCM : आईएएनएस-सी वोटर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चिन्हित किए जाने की खबर से आज सोशल मीडिया में नागरिकों में खासा उत्साह रहा।

ट्विटर पर हैशटैग “बेस्ट सीएम भूपेश बघेल” (#BestCMBhupeshBaghel) 2 घंटे से अधिक समय तक टॉप-5 में ट्रेंड करता रहा। 7 हजार से अधिक लोगों ने अपनी पोस्ट में इस हैशटैग का इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि आईएएनएस-सी वोटर ने अपने सर्वेक्षण के परिणाम कल जारी किए थे। इसके मुताबिक राज्य के 94 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि CM बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

नीति आयोग ने भी पीठ ठोकते हुए सतत विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य करार दिया था। छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक के स्थान पर 61 स्कोर किया और चार्ट में शीर्ष पर रहा।

“बेस्ट सीएम भूपेश बघेल” का ट्रेंड जबरदस्त रहा। नागरिकों ने CM बघेल को बधाई देते हुए सन्देश भी दिया।

ये हैं कुछ सन्देश –

https://twitter.com/hashtag/bestcmbhupeshbaghel?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Ehashtag
↑
Exit mobile version