BCCI Rules : आईपीएल में खिलाड़ियों पर सख्त पहरा, होटल कमरों को लेकर बोर्ड ने लागू किए नए नियम

आईपीएल के बीच अचानक जारी हुए नए नियमों ने खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के बीच हलचल (BCCI Rules) बढ़ा दी है। होटल से लेकर ड्रेसिंग रूम तक अब हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कई टीमों के भीतर इस बात की चर्चा तेज रही कि आखिर बोर्ड को इतनी सख्ती क्यों करनी पड़ी। खिलाड़ियों के मिलने जुलने से लेकर होटल में आने जाने तक के नियम बदल दिए गए हैं।

टूर्नामेंट के दौरान कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद बोर्ड ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब खिलाड़ियों के होटल कमरों में किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री आसान नहीं होगी। टीमों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिना अनुमति किसी को नहीं मिलेगी एंट्री : BCCI Rules

नए निर्देशों के मुताबिक अब कोई भी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति बिना मंजूरी खिलाड़ियों के होटल कमरे तक नहीं जा सकेगा। खिलाड़ियों से मुलाकात के लिए होटल की लॉबी या सार्वजनिक जगहों का ही इस्तेमाल करना होगा। टीम प्रबंधन की लिखित अनुमति जरूरी कर दी गई है।

संदिग्ध संपर्कों को लेकर बढ़ी चिंता

बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने रिपोर्ट में अनजान लोगों के संपर्क को जोखिम (BCCI Rules) बताया है। आशंका जताई गई है कि ऐसे मामलों में टीम और मुकाबलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहर जा सकती है। इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है।

होटल कमरों की होगी अचानक जांच

नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों के होटल कमरों की अचानक जांच भी की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है जो किसी भी समय जांच कर सकेगी। यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति कमरे में पाया गया तो खिलाड़ी और संबंधित टीम पर कार्रवाई हो सकती है।

होटल से बाहर जाने पर भी नियम

अब खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को होटल से बाहर जाने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। निजी काम या घूमने के लिए बाहर जाने पर भी अनुमति लेना जरूरी रहेगा। टीम प्रबंधन को हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखना होगा।

इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान पर पूरी रोक

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट स्थल, होटल, अभ्यास मैदान और ड्रेसिंग रूम में इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई तक की चेतावनी दी गई है। सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को इसके बारे में स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया है।

टीम मालिकों के लिए भी सख्ती

सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि टीम मालिकों और उनके प्रतिनिधियों के लिए भी नए नियम (BCCI Rules) बनाए गए हैं। मुकाबले के दौरान वे सीधे खिलाड़ियों या स्टाफ से संपर्क नहीं कर सकेंगे। प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश के लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होगा।

नियम तोड़ने पर होगी बड़ी कार्रवाई

बोर्ड ने साफ कहा है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें नोटिस, भारी जुर्माना, निलंबन और अयोग्यता जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

Exit mobile version