बलौदाबाजार जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा और सार्थक कदम (Balodabazar Mission Utkarsh 2026) उठाया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “मिशन उत्कर्ष” के तहत जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से 464 अंशकालीन (पार्ट-टाइम) शिक्षकों और 10 विकासखंड कंप्यूटर ऑपरेटरों की अस्थायी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है।
प्रशासन के इस फैसले से जिले के उन स्कूलों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक स्टाफ की कमी के कारण बंद होने की कगार पर थे या जहां सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था।
289 एकल शिक्षकीय स्कूलों को मिलेगा सहारा Balodabazar Mission Utkarsh 2026
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में गुणात्मक सुधार लाना और बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना है। स्वीकृत किए गए पदों के तहत जिले के 289 एकल शिक्षकीय (एक शिक्षक वाले) स्कूलों में कुल 474 पदों पर अस्थायी कार्य व्यवस्था की गई है। स्कूलों के स्तर के हिसाब से नियुक्तियों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है।
स्कूल का स्तर स्वीकृत अंशकालीन शिक्षक
प्राथमिक शाला (Primary Schools) 42 शिक्षक
माध्यमिक शाला (Middle Schools) 145 शिक्षक
हाई स्कूल (High Schools) 75 शिक्षक
हायर सेकेंडरी (Higher Secondary Schools) 202 शिक्षक
विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर 10 ऑपरेटर
परीक्षा के लिए तैयार होंगे विशेष प्रश्न पत्र
सिर्फ शिक्षकों की कमी दूर करना ही प्रशासन का लक्ष्य नहीं है, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक अनोखा नवाचार (Balodabazar Mission Utkarsh 2026) भी किया गया है। इसके तहत शिक्षकों की एक “प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी” (PLC) का गठन किया गया है। इस कम्युनिटी में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के 134 व्याख्याता (लेक्चरर्स) शामिल हैं, जो अपने-अपने विषयों के एक्सपर्ट हैं।
इस पीएलसी (PLC) टीम का मुख्य काम शिक्षण अधिगम प्रक्रिया (लर्निंग प्रोसेस) को प्रभावी और आसान बनाना, समय-समय पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रश्न पत्र तैयार करना और यह सुनिश्चित करना है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में जिले का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहे।
लापरवाही रोकने के लिए जिला स्तर पर बनी ‘मॉनिटरिंग सेल’
मिशन उत्कर्ष कागजों तक ही सीमित न रह जाए, बल्कि इसका जमीनी असर दिखे, इसके लिए जिला स्तर पर एक हाई-टेक ‘मॉनिटरिंग सेल’ का भी गठन कर दिया (Balodabazar Mission Utkarsh 2026) गया है। यह सेल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी शैक्षणिक कार्यों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करेगी। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से न केवल बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि उनके भीतर पढ़ाई को लेकर एक नए उत्साह का संचार भी होगा।
