Site icon Navpradesh

बाबा कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार, रायपुर पहुंचकर कोर्ट में….

Baba Kalicharan arrested from Khajuraho, reached Raipur in court….

Kalicharan Arrested

रायपुर/नवप्रदेश। Kalicharan Arrested : रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले स्वयंभू संत कालीचरण बाबा को रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो के बागेश्वर धाम से गुरुवार को तड़के गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस आज देर शाम तक कालीचरण महाराज को लेकर राजधानी पहुंचेगी।

जानकारी के मुताबिक कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो के एक लॉज में ठहरे हुए थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो गुरुवार को तड़के ही पुलिस लॉज पहुंचकर संत को गिरफ्तार कर लिया। कालीचरण महाराज को हिरासत में लेकर पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो गई है। रायपुर पहुँचने के बाद कालीचरण महाराज को कोर्ट में पेश किया जायेगा,जहाँ से उन्हें जेल हो सकता है।

राजधानी में दर्ज हुआ था FIR

उल्लेखनीय है कि रायपुर में 25 और 26 दिसंबर को आयोजित धर्म संसद में पहुंचे स्वयंभू संत कालीचरण ( Kalicharan Arrested )ने मंच से ही खुलेआम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद राजधानी के थाने में उनपर दो FIR दर्ज दर्ज की गई थी। पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज किया था। साथ ही अन्य धाराओं को भी जोड़ा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में पुलिस को सख्ती बरतने का कड़ा निर्देश भी दिया था। पुलिस ने कालीचरण बाबा की खोज करने 3 टीम बनाकर मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र और दिल्ली के लिए रवाना किया था। जिसमे आज सफलता मिली है।

एसएसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कालीचरण बाबा की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 क़िलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक प्राइवेट व्यक्ति के यहां किराए में रूम लेकर रुका हुआ था। वहां से रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ्तार किया है। देर शाम तक टीम आरोपी ( Kalicharan Arrested ) को लेकर रायपुर पहुंचेगी। जहां उन्हें कोर्ट पेश करेंगे

इंस्टा पर एक और वीडियो किया था वायरल

इतना ही नहीं महात्मा गांधी पर प्रतिकूल टिप्पणी करने के बाद कालीचरण महाराज ने माफी मांगने के बजाय इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर माफ़ी मांगने से साफ़ इंकार कर दिया। साथ ही गांधी जी को गाली देने पर किसी प्रकार का अफसोस नहीं होने की बात दोहराई थी। उन्होंने ये भी कहा की सच बोलने से यदि मृत्युदंड मिलता है तो स्वीकार है। इसके बाद सियासत और सामाजिक क्षेत्र में और अधिक बवाल मच गया। जिसके बाद पुलिस ने महाराज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने आज सुबह 4 बजे कालीचरण को खजुराहो से गिरफ्तार किया है।

पुणे में भी FIR

आपको बतादें कि महाराष्ट्र के अकोला में कालीचरण महाराज का आश्रम है। पुलिस ने अकोला में भी उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है। महाराज आश्रम में नहीं पहुंचे। उनके खिलाफ रायपुर, अकोला और पुणे में अपराध दर्ज हुआ है। महाराज पुणे में 19 दिसंबर को भी एक मंच से अभद्र टिप्पणी की थी वहां भी FIR दर्ज किया गया है।

Exit mobile version