Site icon Navpradesh

Assembly Proceedings Today : पूर्व सांसद सोहन पोटाई को विधानसभा में दी श्रद्धांजलि…सुनिए किसने क्या कहा

रायपुर,  नवप्रदेश। Assembly Proceedings Today : होली की लंबी छुट्टी के बाद आज सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की शुरुआत लोकसभा सांसद सोहन पोटाई के निधन के जिक्र से हुई।

प्रश्नकाल से पहले दिवंगत सांसद सोहन पोटाई को सदन में श्रद्धांजलि दी गयी। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, मोहन मरकाम, बृजमोहन अग्रवाल, शिशुपाल सोरी ने श्रद्धांजलि दी। सोहन पोटाई का निधन 9 मार्च को हो गया था।

सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सदस्यों ने सोहन पोटाई के कार्यों को याद करते हुए उनके जाने से अपूरणीय क्षति होने की बात कही।

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सोहन पोटाई के साथ राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में बहुत काम किया है। भाजपा से 4 बार सांसद रहे। क्षेत्र की विकास के लिए अपनी बात रखते थे। बस्तर के विकास के लिए चिंतित रहते थे। समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते थे। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सोहन पोटाई लोकसभा के महत्वपूर्ण कमेटियों के मेंबर थे। बस्तर के मुखर आवाज के रूप में जाने जाते थे। वो आदिवासी और आम जनता की पीड़ा के प्रतिबिंब बनकर सदन में बात रखते थे।बस्तर के लोगों की आवाज सड़क में उठाते रहे। उनके जैसा जुझारू नेता मिलना मुश्किल है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सोहन पोटाई बस्तर के बुलंद आवाज थे। मेरे पारिवारिक सदस्य थे। बलिराम कश्यप के बाद बस्तर में वे दिग्गज आदिवासी नेता थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी। आदिवासी मुद्दों पर वे हमेशा मुखर रहे।

Exit mobile version