छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने (Ara Pahad Jashpur Accident) आ रही है। सोमवार दोपहर नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ पर एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान पहाड़ की चोटी से टकराया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और पहाड़ से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं।
धमाके के साथ पहाड़ से टकराया विमान, भयावह मंजर (Ara Pahad Jashpur Accident)
हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के टकराने के बाद का मंजर बेहद खौफनाक नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, विमान नारायणपुर के पास स्थित आरा पहाड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विमान किसका था और इसमें कितने लोग सवार थे। प्रशासनिक अमला इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और उसका गंतव्य क्या था।
एसएसपी और भारी पुलिस बल मौके के लिए रवाना
हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जिला प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें भी मौके पर पहुंच (Ara Pahad Jashpur Accident) रही हैं। पहाड़ की दुर्गम चढ़ाई और भीषण आग के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने फिलहाल आसपास के इलाके को घेर लिया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
क्या विमान में सवार थे यात्री? सस्पेंस बरकरार
अभी तक सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि विमान में पायलट के अलावा और कितने लोग मौजूद थे। आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं (Ara Pahad Jashpur Accident) की गई है, लेकिन जिस तरह की आग और लपटें पहाड़ पर दिख रही हैं, उससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता पहले आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को तलाशने की है।
