Site icon Navpradesh

ank rashifal today : क्या कहतें है आपके अंक, आज का अंक राशिफल

ank-rashifal-today 20 october

ank rashifal today

ank rashifal today : आज का जो शुभ दिन है वह 13 अक्टूबर। आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है कुछ तो धन लाभ, नौकरी, व्यवसाय में अपार सफलता प्राप्त कर रहें है तो कुछ मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। पढ़े आज का अंक राशिफल….

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यक्षेत्र में सफलता और असफलता दोनों के योग है। यदि आप कही जॉब कर रहे हैं और बदलने का मन बन गया तो अभी बिलकुल ना बदले, समय अनुकूल नहीं। परिवार का सहयोग मिलेगा। (ank rashifal today)

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत है। अन्य लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा, धन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। दिनभर काम में तनाव हो सकता है और शाम तक तनाव दूर हो जाएगा।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31उनके लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ तनाव बनेगा। दूसरे लोग आपसे मदद लेंगे आप उनको पूरा सहयोग करेंगे। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है। प्रेम संबंध वालों को हानि होने के संकेत है।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में रूकावट के संकेत मिल रहे हैं। नए कार्य में बिचौलियों की ओर से आपको परेशानी बढऩे वाली है। इसी के साथ नए अवसर मिलने के भी संकेत है। मन को शांत रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी, दूसरों का सहयोग से आज का दिन अच्छा जाने वाला है। कई लोगों के ओर से नए अवसर मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आज परिवार के लिए समय निकाले उनके साथ रहे। (ank rashifal today)

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में भाई और बहनों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। कही लंबी यात्रा करने के भी संकेत है। संकट की स्थिति में आपके दोस्त सहयोग करेंगे। समय अनुकूल है किन्तु कष्ट भी बने रहेंगे।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट के संकेत, स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। पारिवार में कुछ अनबन की स्थिति बनती हुई, जीवनसाथी की ओर से परेशानी बढ़ सकती है।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत है। नए अवसर मिलने के संकेत है। कार्य क्षेत्र के लिए जगह परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन को शांत रखें, विवाद की स्थिति से बचे। समय अनुकूल है।

Exit mobile version