Site icon Navpradesh

गजब! लॉकर की चाबी बनाने आए और पार कर दी सोने और हीरे की अंगूठियां, सोने की चूडिय़ों सहित 40 लाख के गहने..

Amazing! Came to make the keys of the locker and stole gold and diamond rings, 40 lakh jewelery including gold bangles.. theft from the locker,

theft from the locker

–दोनों आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

आगरा। theft from the locker: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां अलमारी के लॉकर की मरम्मत करने आए कारीगरों ने करीब 40 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। दोनों घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। यहां रहने वाले सोनू भदौरिया की डेयरी है। वह कई वर्षों से शाहगंज क्षेत्र में डेयरी का काम कर रहा है। सोनू ने बताया कि उसकी बहन बच्चों को ट्यूशन छोडऩे गयी थी। शाम करीब पांच बजे घर लौटते समय एक साइकिल पर दो लोग दिखे। ये दोनों व्यक्ति चाबी धारक होने की आशंका है।

अलमारी के लॉकर की चाबी (theft from the locker) खो गई थी। इसलिए बहन चाबी बनाने वालों को घर लेकर आई। शकुंतला की मां बिस्तर पर बैठी थीं और कारीगर लॉकर की चाबी बना रहा था। दोनों युवकों में से एक ने मां से बात करना शुरू कर दिया और जानबूझ कर उनका ध्यान भटका दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने लॉकर में रखे आभूषणों से भरे दो स्टील के बक्से चुरा लिए।

कारीगरों ने चाबी (theft from the locker) बनाने के दो घंटे बाद लॉकर खोलने को कहा। रात करीब नौ बजे कुछ पैसे निकालने के लिए लॉकर खोला तो मां को बड़ा झटका लगा। लॉकर से दोनों आभूषण के डिब्बे गायब थे। लॉकर से सोने की अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, 6 सोने की चूडिय़ां, एक हार, एक सोने का पेंडेंट, झुमके सहित लगभग 35 से 40 लाख रुपये के आभूषण गायब थे। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version