Administrative Reshuffle : मंत्रालय में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां, दो उप सचिव समेत छह अफसरों के विभाग बदले

रायपुर में मंत्रालय स्तर पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने (Administrative Reshuffle) को मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। मंत्रालय में लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है।

आदेश जारी होने के बाद संबंधित विभागों में भी हलचल बढ़ गई है। बदलाव के दायरे में आए अधिकारियों को अब नए विभागों का कामकाज संभालना होगा। खास बात यह है कि एक अधिकारी का विभाग करीब आठ साल बाद बदला गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश : Administrative Reshuffle

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ दो उप सचिव और चार अवर सचिवों के विभागों में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में दो राज्य प्रशासनिक सेवा और चार मंत्रालयीन संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

उप सचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार उप सचिव श्रीकांत वर्मा को गृह एवं जेल विभाग से कार्यमुक्त करते हुए उच्च शिक्षा, कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं उप सचिव अंकिता गर्ग को कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से मुक्त कर गृह एवं जेल विभाग में पदस्थ किया गया है।

अवर सचिवों के विभाग भी बदले

अवर सचिव स्तर पर भी विभागीय अदला-बदली की गई है। धनंजय नेताम और लीना राकेश को एक-दूसरे के स्थान पर पदस्थ किया गया है। इसके तहत धनंजय नेताम को उच्च शिक्षा विभाग से राजस्व विभाग भेजा गया है, जबकि लीना राकेश को राजस्व विभाग से उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह संगीता भोले और एन एक्का के विभागों में भी बदलाव (Administrative Reshuffle) किया गया है। दोनों अधिकारियों की पदस्थापना महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग में एक-दूसरे के स्थान पर की गई है।

आठ साल बाद बदला विभाग

इस फेरबदल की सबसे चर्चित बात यह रही कि अवर सचिव धनंजय नेताम का विभाग करीब आठ वर्ष बाद बदला गया है। लंबे समय तक एक ही विभाग में कार्य करने के बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी नई दिशा

मंत्रालय में किए गए इस विभागीय फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना (Administrative Reshuffle) जा रहा है। नए विभागों की जिम्मेदारी संभालने के बाद अधिकारी जल्द ही अपने कार्यभार का निर्वहन शुरू करेंगे।

↑
Exit mobile version