Site icon Navpradesh

Actress : बांग्ला अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का ब्रेन हैमरेज से निधन, 2 बार कैंसर को हराया

Actress: Bengali actress Andrila Sharma dies of brain haemorrhage, defeated cancer twice

Actress

एंटरटेनमेंट डेस्क/नवप्रदेश। Actress : बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री ऐन्द्रिला शर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था।

जिसके बाद मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और तब से कोमा की स्थिति में वह वेंटिलेटर पर थीं। अभिनेत्री ने रविवार दोपहर तकरीबन दोपहर 12:59 बजे अंतिम (Actress) सांस ली।

1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

ऐन्द्रिला 1 नवंबर को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थी और उन्हें हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि ऐन्द्रिला को ब्रेन हैमरेज हुआ था। वह कोमा में चली गई थी। उन्हें वेंटिलेशन में रखा गया था, लेकिन फिर उन्हें होश नहीं आया। रविवार को अभिनेत्री की अस्पताल में मौत हो गई।

ऐन्द्रिला की शारीरिक स्थिति पिछले 14 नवंबर से बिगड़ने लगी थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार (19 नवंबर) की रात को 10 कार्डियक अरेस्ट हुए थे। ऐन्द्रिला इस झटके को सह नहीं पाई।

दो बार कैंसर को हराया

पूर्व में दो बार कैंसर का पता चलने के बाद ऐन्द्रिला ठीक हो गई थी और घर लौट आई थी। साल 2015 में, उन्हें पहली बार 11वीं कक्षा में पढ़ते समय कैंसर का पता चला था। कैंसर ने उनके अस्थि मज्जा पर आक्रमण किया था। दूसरी बार 2021 में वह फेफड़ों में ट्यूमर हुआ था। कैंसर से लड़ाई के साथ-साथ उनके अभिनय का काम जारी रखा था। अभिनेत्री को 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिंदगी और मौत की जंग की तीसरी पारी शुरू हुई थी। 20 दिनों तक लड़ते-लड़ते थककर ऐन्द्रिला ने आखिरकार हार मान ली।

20 दिनों से लड़ी जिंदगी की जंग

ऐन्द्रिला की शारीरिक स्थिति (Actress) में सुधार हो रहा था। हालांकि शनिवार रात एक बार फिर बुरी खबर आई। शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शनिवार शाम के बाद ऐन्द्रिला को 10 बार दिल का दौरा पड़ा था। तब से, शारीरिक स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। ऐन्द्रिला पिछले 24 घंटे से डॉक्टर की सख्त निगरानी में थी। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर हमेशा बेडसाइड पर मौजूद रहते थे और वे आखिरी कोशिश करने के लिए बेताब रहते थे, लेकिन इस बार वह जंग हार गई। एक्ट्रेस ऐंद्रिला शर्मा का घर मुर्शिदाबाद के बहरमपुर के इंद्रप्रस्त इलाके में है। पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उसकी मौत की खबर सुनकर पड़ोसी सदमे में हैं। ऐन्द्रिला की मौत की खबर से टॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। टॉलीवुड के अभिनेताओं ने उनकी निधन पर शोक जताया है।

Exit mobile version