छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने शहर के हाई-टेक बिल्डिंग्स की सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी।
छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा करीब 10 मिनट तक लिफ्ट के भीतर (ACS Richa Sharma Lift Incident Raipur) अंधेरे में फंसी रहीं। यह घटना तब हुई जब वह सुबह जिम जा रही थीं। लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और दरवाजा लॉक हो गया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
अंधेरा और घुटन: 10 मिनट तक मौत से जंग जैसा मंजर (ACS Richa Sharma Lift Incident Raipur)
सुबह करीब 6:30 बजे हुई इस घटना के दौरान लिफ्ट के भीतर न तो बिजली थी और न ही हवा आने की कोई जगह। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लिफ्ट में फंसे होने के दौरान एसीएस ऋचा शर्मा काफी घबरा गईं और ऑक्सीजन की कमी व घुटन के चलते उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस आलीशान बिल्डिंग की लिफ्ट में कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन नंबर तक काम नहीं कर रहा था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें खुद फोन लगाकर उच्चाधिकारियों को अपनी जान बचाने की गुहार लगानी पड़ी।
अधिकारियों को किया फोन और पूछे तीखे सवाल
जब लिफ्ट के भीतर कोई मदद नहीं मिली, तो ऋचा शर्मा ने किसी तरह ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव (ACS Richa Sharma Lift Incident Raipur) को फोन लगाया। उन्होंने मौके पर ही कॉम्प्लेक्स की बदहाल व्यवस्था, पावर बैकअप की कमी और सोलर सिस्टम के फेल होने को लेकर कड़े सवाल उठाए।
सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद भी अधिकारी की हालत काफी असहज थी और वह सदमे में नजर आईं।
850 ऑफिस और सिर्फ 4 लिफ्ट: क्या बड़े हादसे का इंतजार है?
इस घटना ने करेंसी टावर के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर (ACS Richa Sharma Lift Incident Raipur) दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस विशाल कॉम्प्लेक्स में लगभग 850 दुकान और ऑफिस हैं, लेकिन पूरे परिसर में महज 4 लिफ्ट ही लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट फंसना अब आम बात हो गई है और पहले भी कई लोग इसमें फंसकर बेहोश हो चुके हैं।
इसके बावजूद नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग ने अब तक इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। अब देखना होगा कि शासन की एक बड़ी अधिकारी के साथ हुए इस हादसे के बाद प्रबंधन पर क्या कार्रवाई होती है।
