Divyang Empowerment Chhattisgarh : रायपुर में बनेगा देश का पहला सर्व-सुविधायुक्त दिव्यांग पार्क, सीएम साय ने की घोषणा

Divyang Empowerment Chhattisgarh

Divyang Empowerment Chhattisgarh

Divyang Empowerment Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Divyang Empowerment Chhattisgarh) ने कहा है कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजधानी रायपुर में आयोजित “दीपावली मिलन समारोह” के दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

उन्होंने घोषणा की कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि पर दिव्यांगजनों के लिए एक सर्व-सुविधायुक्त पार्क (Divyang Empowerment Chhattisgarh) बनाया जाएगा, जहां प्रशिक्षण, खेलकूद, मनोरंजन और पुनर्वास की सभी व्यवस्थाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ यह विशेष दीपावली मनाना उनके जीवन में नई ऊर्जा और सम्मान की भावना लाने का प्रयास है।

दिव्यांग बच्चों के संग दीपावली का उत्सव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों से आत्मीय भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान “कोंपलवाणी” और “अर्पण” दिव्यांग संस्थान के बच्चों ने साइन लैंग्वेज में शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से साइन लैंग्वेज में संवाद करते हुए “गुड मॉर्निंग” और “गुड आफ्टरनून” जैसे शब्द सीखे, जिससे पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार ऋण की सुविधा दी जा रही है।

दिव्यांग पार्क की घोषणा और सामाजिक पहल की सराहना

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की गई थी। अब राज्य सरकार ने 5 एकड़ भूमि आवंटित कर इस योजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। एसोसिएशन द्वारा पूर्व में मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा भी दी गई थी, जिससे अनेक लोगों को सहायता मिली है।

विकसित भारत के विजन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का 25वां वर्ष है, जिसे हम रजत जयंती के रूप में मना रहे हैं। यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” का जो विजन रखा है, उसी दिशा में “विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट” तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सड़कों के विस्तार से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापत्तनम और रायपुर–धनबाद मार्गों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

अतिथियों ने किया संबोधन

महाराष्ट्र और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस (Divyang Empowerment Chhattisgarh) ने कहा कि संसद में दिव्यांग बिल पारित होने के बाद देशभर में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि समाज को दिव्यांगजनों की चुनौतियों को समझकर संवेदनशीलता से आगे आना चाहिए। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से इस वर्ष दीपावली का उत्सव और भव्य हुआ है।

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की दूरदृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ दीपावली मिलन समाज की संवेदनशील सोच का परिचायक है।

कला का अद्भुत प्रदर्शन

कार्यक्रम में दिव्यांग चित्रकार गोकर्ण पाटिल (Divyang Empowerment Chhattisgarh) ने पैरों से पेंटिंग बनाकर सबका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, एसोसिएशन अध्यक्ष अंजय शुक्ला, कोंपलवाणी और अर्पण संस्थान के बच्चे और गणमान्यजन उपस्थित थे।

You may have missed