Chhath Puja : चार दिवसीय छठ महापर्व का प्रारंभ नहाय–खाय से, खरना कल रविवार को
Chhath Puja
Chhath Puja : छठ महापर्व का चार दिवसीय आयोजन आज शनिवार से नहाय–खाय (Chhath Puja) के साथ प्रारंभ हुआ। महादेवघाट, रायपुर में छठ महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह पर्व अक्टूबर 25 से 28 तक पूरे भारत और विश्वभर में हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। उत्तर भारतीय समाज के लिए छठ महापर्व एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस वर्ष खरना का आयोजन कल रविवार, 26 अक्टूबर को किया जाएगा, संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर को और उषा अर्घ्य 28 अक्टूबर को होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका स्वाती मिश्रा (मुंबई) छठ गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही लोकधारा के प्रसिद्ध कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम, प्रयागराज द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संध्या 4 बजे से शुरू होगी। उसी दिन महादेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्यों और रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा खारुन नदी और महादेव घाट (Chhath Puja) की सफाई की गई। घाट का सौंदर्यीकरण भी किया गया। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई–दुर्ग, कोरबा, बस्तर सहित अन्य शहरों में बड़े धूम–धाम से मनाई जाती है। रायपुर में इस वर्ष भी छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों पर जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे मनाई जाएगी।
महापौर मीनल चौबे ने आज महादेव घाट का निरीक्षण किया। नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, रवींद्र सिंह, मुक्तिनाथ पांडे, शशि सिंह, परमानंद सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, रामविलास सिंह, सन्तोष सिंह, सरोज सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, मदनलाल विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा घाटों की सफाई और व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। संपर्क: राजेश कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, ब्रजेश सिंह, राकेश सिंह – 9977233233, 9977233233, 9300208731, 7000892541, 9827113740
