Zomato : 7 साल का बच्चा सुबह जाता है स्कूल और शाम को करता है Zomato के लिए डिलीवरी, वीडियो हो रहा वायरल, बच्चे को देख पसीजा हर किसी का दिल

Zomato : 7 साल का बच्चा सुबह जाता है स्कूल और शाम को करता है Zomato के लिए डिलीवरी, वीडियो हो रहा वायरल, बच्चे को देख पसीजा हर किसी का दिल

Zomato,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। कहते है ना मजबूरी इंसान से क्या से क्या करवा देती है। वहीं मजबूरी बच्चे को उम्र से पहले समझदार बना (Zomato) देती है। ऐसी ही एक उदाहरण देखने मिला है। सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां महज एक साल साल का बच्चा अपने पिता की जगह जोमेटो बॉय बनकर डिलीवरी (Zomato) कर रहा है।

दरअसल, वीडियो में बच्चा कहते हुए नजर आ रहा है कि उसके पिता एक्सीडेंट में घायल हो गए। जिनकी जगह वो डिलीवरी कर रहा है। बच्चा सुबह स्कूल जाता है और शाम को 6 के बाद डिलीवरी करता है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी ज्यादा इमोशन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभीतक 50 हजार व्यूज़ मिल चुके (Zomato) हैं।

बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर राहुल मित्तल के नाम के यूजर के पोस्ट किया है. राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता के साथ एक दुर्घटना हो गई थी। लड़का सुबह स्कूल जाता था और शाम 6 के बाद वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। Zomato हमें इस लड़के को प्रेरित करने और उसके पिता को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करने की जरूरत है।’  

लड़के के वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि लड़के की मेहनत और लगन को सैल्यूट, तो किसी ने मदद के लिए लड़के की डिटेल मांगी। मोबाइल कंपनी Xiaomi के वाइस प्रेसीडेंट मनु कुमार जैन लिखते हैं- इस वीडियो को देखकर मैं लगभग रो पड़ा. इतना बहादुर और मेहनती बच्चा। क्या कोई इसकी डिटेल साझा कर सकता है? हम उसकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करना चाहते हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया कि यह श्रम कानून का उल्लंघन है, जिस पर वीडियो पोस्ट करने वाले राहुल मित्तल ने कहा कि जोमैटो ने अब उसके पिता के अकाउंट पर रोक लगा दी है। अब यह लड़का डिलीवरी का काम नहीं कर रहा है। जोमैटो ने आर्थिक रूप से भी मदद की है। पिता के ठीक होते ही उनका अकाउंट शुरू कर दिया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed