विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

लखनऊ। Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। लखनऊ के लोक भवन में हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय निरीक्षक अमित शाह, रघुबर दास और भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए। अब योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गौरतलब है कि योगी (Yogi Adityanath) शुक्रवार शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सरकार गठन पर चर्चा की। साथ ही बीजेपी केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए रख सकती है। सूत्रों ने बताया कि करीब 46 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

इस बीच बीजेपी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों के साथ-साथ संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के सिने सितारे भी मौजूद रहेंगे।

व्यवसायी और 49 कंपनियां भी आमंत्रित हैं

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख उद्योगपतियों और 49 कंपनियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें टाटा समूह के एन. चंद्रशेखरन, अंबानी समूह के नीरज अंबानी, महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और अदानी समूह के गौतम अदानी।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की सूची…

Exit mobile version