चिंताजनक ! 40 दिनों में 23 लोगों की हार्ट अटैक से मौत; इस राज्य में हड़कंप, अस्पतालों में भारी भीड़

इनमें से छह की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच थी

कर्नाटक। heart attack: कर्नाटक के हासन में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। पिछले 40 दिनों में यहाँ 23 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। इनमें से छह की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच थी। जबकि आठ की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच थी। इस घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। वे जाँच के लिए अस्पताल पहुँचे। अस्पताल में लोगों की लंबी कतारें लग गईं। बेंगलुरु के जयदेव अस्पताल में हृदय रोग के रोगियों की संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ते मामलों के कारण, एहतियात के तौर पर हसन और आसपास के जि़लों से कई लोग जाँच के लिए आ रहे हैं। मैसूर के जयदेव अस्पताल में हर रोज़ हज़ारों लोग हृदय संबंधी जाँच के लिए पहुँच रहे हैं। इस वजह से अस्पताल में काफ़ी भीड़भाड़ रहती है।

जयदेव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एस. सदानंद ने लोगों से कहा घबराने की नहीं है जरूरत। मीडिया में खबरें देखकर लोग घबराहट में अस्पताल की ओर भाग रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जयदेव अस्पताल (heart attack) में एक बार जाँच कराने से समस्या का समाधान नहीं होगा। लोगों को अपने आस-पास के किसी भी अस्पताल में अपने हृदय की जाँच करवानी चाहिए। सिफऱ् हृदय की जाँच कराने से भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा नहीं जा सकता। जीवनशैली में बदलाव ज़रूरी है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम भी ज़रूरी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल लगभग 6 करोड़ लोगों की मृत्यु होती है। इनमें से लगभग 32′ मौतें हृदय रोग के कारण होती हैं। दुनिया में सबसे ज़्यादा मौतें इसी बीमारी से होती हैं। हर साल 1.75 करोड़ लोग किसी न किसी हृदय रोग के कारण अपनी जान गँवा रहे हैं। पहले हृदय रोग के ज़्यादातर मरीज़ 60 साल से ज़्यादा उम्र के होते थे। अब नई समस्या यह है कि पिछले कुछ सालों में 30 साल से कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। कोरोना वायरस के बाद दिल के दौरे के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है।

Exit mobile version