CG Weather Update: मौसम ने बदला रूख इन जिलों में 6,7,8 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में 3 दिन होगी भारी बारिश

-राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ में आज सुबह से हो रही बारिश

रायपुर/नवप्रदेश। CG Weather Update: राज्य में एक बार फिर मौसम ने अपना रूख बदल दिया है। कई जिलों में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ में आज सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही हैं। कल ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग ने आज फिर बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के लिए यलो अलर्ट (CG Weather Update) जरी किया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दो से तीन दिनों तक बस्तर संभाग में भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का असर भी सीमावर्ती जिलों में देखने को मिल सकता है।

6, 7, 8 सितंबर के लिए इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज (CG Weather Update:) की गई है जो औसत से 1 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं प्रदेश के तीन जिले ऐसे भी है जहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 5 ऐसे जिले भी है जहां औसत से कम बारिश हुई है। वहीं अन्य जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई है।

राज्य के कुछ जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। कुछ जिलों में उमस और गर्मी से लोग परेशान है। बिलासपुर में तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं रायगढ़ और कोरबा में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी और उसम से लोग परेशान हो रहे हैं।

जिलों का तापमान

↑
Exit mobile version