Site icon Navpradesh

प्रदेश में फिर बदला मौसम, कुछ जिलों में ठंड का हल्का असर, कुछ में जिलो में बढ़ा तापमान

Weather changed again in the state, mild effect of cold in some districts, temperature increased in some districts

cg weather

-पहाड़ों से आई ठंडी हवा से सरगुजा में शीतलहर

रायपुर/नवप्रदेश। cg weather: प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ जिलों के तापमान और ठंड में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ प्रदेश में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण के कारण ठंडी हवाओं का प्रदेश की ओर रूक होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग (cg weather) के अनुसार प्रदेश के मैदान इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है। जहां दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई और रात में हल्की ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

अंबिकापुर में रात का पारा : 7.9 डिग्री, दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम हुआ है। राजनांदगांव में सबसे गर्म रहा जहां तापमान 36.7 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया । राजधानी रायपुर में रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम हुआ है। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में रात का पारा कम 4 डिग्री कम हुआ है।

प्रदेश में आ रही ठंडी हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया है। रात का पारा 7.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया जो नॉर्मल था। जगदलपुर में भी रात का पारा नॉर्मल से कम दर्ज किया गया।

Exit mobile version