छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने (Vyapam Result Chhattisgarh) आई है। आबकारी विभाग के तहत आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है।
लिखित परीक्षा से लेकर फाइनल सिलेक्शन तक का सफर (Vyapam Result Chhattisgarh)
यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा: 27 जुलाई 2025
रिजल्ट जारी: 19 सितंबर 2025
दस्तावेज सत्यापन व फिजिकल टेस्ट के बाद अब फाइनल चयन सूची जारी
128 अभ्यर्थी बाहर, 200 का चयन
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड जांच के दौरान
128 अभ्यर्थी अनुपस्थित या अपात्र पाए गए
इसके बाद मेरिट के आधार पर 200 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया
साथ ही 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (वेटिंग) सूची भी जारी की गई है।
मेरिट के आधार पर हुआ चयन
अधिकारियों के मुताबिक, वर्गवार और प्रवर्गवार रिक्तियों के अनुसार चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया (Vyapam Result Chhattisgarh) गया है।
कहां देखें रिजल्ट?
अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयन सूची छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
युवाओं के लिए बड़ा मौका
इस भर्ती के जरिए प्रदेश के युवाओं को आबकारी विभाग में सरकारी सेवा का अवसर (Vyapam Result Chhattisgarh) मिला है, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।
