अक्सर हम नाखूनों का बार-बार टूटना या दिनभर थकान महसूस होना मामूली समझकर नजरअंदाज (Vitamin Deficiency Alert) कर देते हैं। लेकिन ये छोटे संकेत शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर आपके नाखून कमजोर हो रहे हैं और बिना ज्यादा मेहनत के भी शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो यह विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है।
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को सही रखने और ऊर्जा स्तर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर शरीर पर्याप्त स्वस्थ रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता, जिससे एनीमिया और लगातार थकान की समस्या पैदा हो सकती है।
दिख सकते हैं ये लक्षण
नाखूनों का पतला और आसानी से टूट जाना
हर समय थकान या कमजोरी
त्वचा या आंखों में हल्का पीलापन
चक्कर आना या सांस फूलना
हाथ-पैरों में झुनझुनी
भूख कम लगना, मतली या दस्त
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो इसे हल्के में नहीं लेना (Vitamin Deficiency Alert) चाहिए। समय पर जांच और इलाज जरूरी है।
किन समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा?
लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी रहने पर मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, नर्व डैमेज, याददाश्त में कमी, डिप्रेशन और ग्लोसाइटिस (जीभ में सूजन) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर शाकाहारी लोगों, बुजुर्गों और पेट से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखी जाती है।
कैसे पूरी करें कमी?
दूध, दही, पनीर
अंडे
मछली और चिकन
फोर्टिफाइड सीरियल्स
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से B12 सप्लीमेंट या इंजेक्शन (Vitamin Deficiency Alert) भी दिए जाते हैं। अगर आपको भी नाखून टूटने और लगातार कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ब्लड टेस्ट करवाकर विटामिन B12 स्तर की जांच जरूर कराएं।
