Vishwaranjan Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल (Vishwaranjan Death) रहे थे और इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उपचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

https://youtu.be/qQ-oUsp4Vcs

जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन को हृदय से जुड़ी समस्या के चलते पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन शनिवार देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें पुलिस महानिदेशक (Vishwaranjan Death) रहे हैं। वर्ष 2007 में तत्कालीन डीजीपी ओपी राठौर के असामयिक निधन के बाद राज्य सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कमान सौंपी थी। उन्होंने करीब चार साल तक डीजीपी के रूप में सेवाएं दीं और इस दौरान पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

https://youtu.be/aKnGMgMFsOA

वे वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया था। हालांकि डीजीपी बनने से पहले वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में प्रतिनियुक्ति पर रहे और वहां एडिशनल डायरेक्टर के पद तक पहुंचे।

उनके प्रशासनिक अनुभव और सुरक्षा मामलों की गहरी समझ के कारण उन्हें पुलिस सेवा में एक कुशल अधिकारी के रूप में जाना (Vishwaranjan Death) जाता था। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी को खो दिया है।

Exit mobile version