Vishnudeo Cabinet : मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में प्रारंभ (Vishnudeo Cabinet) हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में धान खरीदी को लेकर लिए गए फैसले पर भी औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। धान खरीदी की समय-सीमा दो दिन बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर पहले से ही चर्चाएं (Vishnudeo Cabinet) चल रही थीं, जिस पर आज कैबिनेट की सहमति तय मानी जा रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। कृषि, खाद्य, वित्त और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से मंथन किया जा रहा है। मंत्रालय परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पहले से कड़ी कर दी गई थीं।

कैबिनेट बैठक की तस्वीरें और वीडियो भी सामने (Vishnudeo Cabinet) आए हैं, जिनमें मंत्रीगण मुख्यमंत्री के साथ गंभीर चर्चा में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Exit mobile version