Site icon Navpradesh

Vinod Kambli : करोड़ो का मालिक अब है पाई-पाई को मोहताज, रोज की कमाई रह गई है 1000 रुपये

Vinod Kambli,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। भारतीय क्रिकेट टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले बल्लेबाज विनोद कांबली तंगहाली में जीवन बिता (Vinod Kambli) रहे हैं। उनकी कमाई का जरिया मात्र बीसीसीआई की ओर से उन्हें दी जाने वाली पेंशन रह गई है,

जिससे जीवन-यापन मुश्किल होता जा रहा है। क्रिकेट की पिच पर बॉलरों के छक्के छुटाने वाले कांबली कभी लाखों में कमाते थे, लेकिन आज पाई-पाई को मोहताज हो गए और काम (Vinod Kambli) की तलाश कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की नेट वर्थ (Vinod Kambli Net Worth) 1 से 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है। 2022 की शुरुआत में आए डाटा के अनुसार, उनकी सालाना आय सिर्फ 4 लाख रुपये ही रह (Vinod Kambli) गई है।

हालांकि, उनके पास मुंबई में खुद का घर है। लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में जीवन यापन के लिए यह नाकाफी है। कार कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास रेंज रोवर कार है।

हालांकि, क्रिकेट से दूर होने के बाद भी कुछ समय तक उनके पास कमाई के कई साधन मौजूद रहे. जैसे उन्होंने क्रिकेट मैचों में कमेंट्री की, विज्ञापनों में काम किया। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती थी।

यही नहीं उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए भी कमाई की। लेकिन समय के साथ उनकी कमाई के जरिए खत्म होते गए। कोरोना महामरी (Covid-19) के बाद से उनकी हालत लगातार खस्ता होती गई।

Exit mobile version