Vikrant Massey Family Friend Death : मेरे परिवार का हिस्सा चला गया…विक्रांत मैसी ने प्लेन हादसे पर लिखा भावुक संदेश…

मुंबई, 13 जून। Vikrant Massey Family Friend Death : 12 जून 2025 को जब अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तो पूरे देश की रूह कांप गई। लेकिन इस हादसे की चोट सिर्फ आँकड़ों में नहीं थी — यह दर्द दिलों से होकर गुज़रा, और एक ऐसा ही दर्द झेला अभिनेता विक्रांत मैसी ने।

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस भयावह हादसे में उनके फैमिली फ्रेंड क्लाइव कुंदर, जो फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर थे, अब इस दुनिया में नहीं (Vikrant Massey Family Friend Death)हैं। क्लाइव के पिता क्लिफोर्ड कुंदर विक्रांत के परिवार के बहुत करीबी हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा,

“आज अहमदाबाद में हुए कभी न सोच सकने वाले दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवार और करीबियों के लिए मेरा दिल टूट गया है। ये जानकर और भी ज्यादा दुख हुआ कि इस हादसे में मेरे फैमिली फ्रेंड क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया। वो उस फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे।”  

https://navpradesh.com/scorpio-robbery-gang/

जहां इस भयावह हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, वहीं सिर्फ एक व्यक्ति – ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार ही बच (Vikrant Massey Family Friend Death)पाए, जो फ्लाइट की 11A सीट पर बैठे थे।

विक्रांत की पोस्ट ने इस हादसे को एक चेहरा दिया – एक इंसानी चेहरा, जो दर्द को महसूस करता है, और सार्वजनिक मंच पर अपने आंसुओं को जगह देता है।

https://www.youtube.com/watch?v=LmoPZX2xAdw
Exit mobile version