Vaibhav Suryavanshi Fight : सुपर ओवर के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा, आपस में धक्का-मुक्की करते दिखे खिलाड़ी

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए टीम के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर रहा। सुपर ओवर तक खिंचे इस मैच का अंत न सिर्फ बेहद नजदीकी हार के साथ हुआ, बल्कि मैदान पर (Vaibhav Suryavanshi Fight) दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अकेले ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ते और हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया-ए टीम को इस रोमांचक मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार-जीत से ज्यादा सुर्खियां मैदान पर हुई इस (Vaibhav Suryavanshi Fight) लाइव लड़ाई ने बटोरी हैं।

मैच खत्म होते ही शुरू हुई धक्का-मुक्की

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह पूरी घटना सुपर ओवर में श्रीलंका टीम की जीत के ठीक बाद हुई। जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी वापस पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, उसी वक्त मैदान पर स्लेजिंग (तीखी बयानबाजी) शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वैभव पहले विरोधी टीम के खिलाड़ियों से कुछ बहस करते हैं और फिर बात आगे बढ़ने पर दोनों तरफ से हाथ छोड़े जाने लगते हैं।

सूर्यांश शेडगे ने हवा में लहराया बल्ला

वैभव को अकेला घिरता देख दूसरे छोर पर मौजूद भारतीय बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे भी इस विवाद में कूद पड़े। सूर्यांश भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी बहस करते दिखे और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला हवा में लहराकर विरोधी टीम को चेतावनी दी। इसके बाद दोनों टीमों के अन्य सीनियर खिलाड़ियों और मैदानी अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

सुपर ओवर में मिली शिकस्त बनी विवाद की वजह

दरअसल, भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया यह मुख्य मुकाबला टाई (बेनतीजा) रहा था। मैच का परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। भारतीय टीम को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे सुपर ओवर में महज 9 रन ही बना सके। इस नजदीकी हार के बाद मैदान से बाहर जाते वक्त उपजे तनाव ने विवाद (Vaibhav Suryavanshi Fight) का रूप ले लिया।

↑
Exit mobile version