आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार रात (Vaibhav Suryavanshi crying video) हुआ मुकाबला किसी फिल्म के सस्पेंस से कम नहीं था। मैदान पर जब 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आए, तो सबकी धड़कनें थम गईं।
वैभव ने अपनी तूफानी पारी से स्टेडियम का पारा तो चढ़ा दिया, लेकिन उनके आउट होने के बाद जो नजारा दिखा, उसने हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया। पवेलियन लौटते वक्त वैभव की आंखों में आंसू थे और उनकी रनों की भूख साफ़ नजर आ रही थी।
जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर जड़ा सिक्स (Vaibhav Suryavanshi crying video)
बारिश के कारण मुकाबला रात 10 बजे के बाद शुरू हुआ, लेकिन फैंस का उत्साह कम नहीं था। दूसरे ओवर में जब वैभव का सामना दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया।
वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। बुमराह भी इस युवा टैलेंट की निडरता देखकर मुस्कुराते नजर आए। ऐसा लगा मानो उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य दिखाई दे रहा हो।
शार्दुल ने रोका तूफान, तो फूट-फूट कर रोए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 गेंदों पर 39 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल था। राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में ही 80 रन ठोक (Vaibhav Suryavanshi crying video) दिए थे। लेकिन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जब वे आउट हुए, तो उनकी निराशा का ठिकाना नहीं रहा।
अब सोशल मीडिया पर एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव पवेलियन लौटते वक्त अपने आंसू पोंछते और गुस्से व निराशा में बल्ला जमीन पर पटकते नजर आ रहे हैं।
क्रिकेट के प्रति जुनून देख फैंस हुए मुरीद
महज 15 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट होना वैभव के लिए किसी झटके से कम नहीं था। उनकी आंखों के आंसू यह बता रहे थे कि वे टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहते थे।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव का यह जुनून उन्हें बहुत आगे ले जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को शेयर कर कह रहे हैं कि “हारने का दर्द वही जानता है जिसे जीतने की सबसे ज्यादा भूख होती है।
