बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर यूएस राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया शोक

नयी दिल्ली/वाशिंगटन। ओडिसा के बालासोर में हुई टे्रन दुर्घटना में 300 लोगों की मौत हो गई है। पूरे विश्व से शोक संदेश व्यक्त किया जा रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने भी ओडि़शा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने किा वे इस भयानक रेल दुर्घटना की दुखद खबर से हतप्रभ हैं और उनकी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। एक जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस ने एक बयान भी जारी किया है।

Exit mobile version