राजधानी रायपुर में थाना खमतराई क्षेत्र के अंतर्गत उरकुरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा।
यह घटना उरकुरा रेलवे स्टेशन से पहले स्थित औद्योगिक (Urkura Railway Station Fire) क्षेत्र में हुई, जहां आगजनी के बाद फैक्ट्री और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग फैलने से रोकने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों को भी सतर्क किया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल (Urkura Railway Station Fire) पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

