UPSC Aspirant Murder : इश्क बना मौत की वजह, UPSC अभ्यर्थी मनीष का अपहरण कर मारी गोली, पहचान मिटाने रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध (UPSC Aspirant Murder) कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे युवक मनीष यादव की कथित रूप से प्रेम संबंध के चलते सुनियोजित हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद हालत में मिला क्षत-विक्षत शव अब इस हत्याकांड की भयावह सच्चाई को उजागर कर रहा है।

https://youtu.be/dMVN7GIrOrg

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मनीष का संबंध रामपुर में तैनात एक महिला ट्रेनी सिपाही से था। इस रिश्ते से नाराज युवती के भाई, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात बताया जा रहा है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि मनीष को पहले अगवा किया गया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मनीष 18 फरवरी की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग (UPSC Aspirant Murder) नहीं मिला। इसी बीच रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद शव के अवशेष मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में की।

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन से जुड़े एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी अभिषेक यादव और उसका एक अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

https://youtu.be/YWPf6iPfRSw

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम संबंध को लेकर उत्पन्न विवाद मुख्य कारण (UPSC Aspirant Murder) के रूप में सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version