Upcoming Movies 2025 : साल 2025 का आखिरी क्वार्टर बॉलीवुड के लिए सुपर स्पेशल रहने वाला है। रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सात बड़ी फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ से लेकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ तक शामिल हैं, जो साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का दम रखती हैं। आइए जानते हैं कौन सी फिल्में इस साल को यादगार बनाने वाली हैं।
बागी 4
रिलीज डेट: 5 सितंबर 2025
स्टारकास्ट: टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, हरनाज संधू, संजय दत्त
टाइगर श्रॉफ के हाई-वोल्टेज एक्शन और स्टंट्स से भरी ‘बागी 4’ एक बार फिर फैंस का एड्रेनालिन पंप करने आ रही है। धमाकेदार सीक्वेंस इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बना सकते हैं।
जॉली एलएलबी 3
रिलीज डेट: 19 सितंबर 2025
स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, अरशद वारसी
कोर्टरूम ड्रामा और ह्यूमर का ज़बरदस्त मिश्रण लेकर आ रही है ‘जॉली एलएलबी 3’। इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने होंगे। मजेदार डायलॉग्स के साथ फिल्म में सामाजिक संदेश(Upcoming Movies 2025) भी छिपा होगा।
थामा (दिवाली धमाका)
रिलीज डेट: 21 अक्टूबर 2025
स्टारकास्ट: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
दिवाली पर रिलीज हो रही यह यूनिक वैम्पायर रोमांस फिल्म बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट कर सकती है। रोमांस, थ्रिल और फैंटेसी का संगम इसे खास बनाएगा।
तेरे इश्क में
रिलीज डेट: 28 नवंबर 2025
स्टारकास्ट: कृति सेनन, धनुष
आनंद एल. राय की इस रोमांटिक ड्रामा में धनुष और कृति की जोड़ी एक बार फिर दिल जीतने आ रही है। शानदार म्यूजिक और इमोशनल कहानी इसकी USP होगी।
आशिकी 3
रिलीज डेट: दिसंबर 2025 (अभी तय नहीं)
स्टारकास्ट: कार्तिक आर्यन, श्रीलीला
‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है और कार्तिक-श्रीलीला की फ्रेश केमिस्ट्री इस फिल्म को सुपरहिट(Upcoming Movies 2025) बना सकती है।
वेलकम टू द जंगल
रिलीज डेट: 25 दिसंबर 2025
स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और 30+ स्टार्स
क्रिसमस पर कॉमेडी का महाजंगल छा जाएगा जब ‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी फिल्म आएगी। मल्टीस्टारर कास्ट और हंसी के ताबड़तोड़ डोज़ से थिएटर्स गूंज उठेंगे।
धुरंधर
रिलीज डेट: दिसंबर 2025
स्टारकास्ट: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ साल के अंत का सबसे बड़ा एक्शन धमाका होगी। दमदार स्टारकास्ट और पावरफुल एक्शन इसे बॉक्स ऑफिस हाईजैक करने का दमदार दावेदार बना रहे हैं।